February 26, 2026
कवि सत्येन्द्र को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि

बिलासपुर. थावे विद्यापीठ गोपाल गंज बिहार का एक दिवसीय विशेष अधिवेशन विगत २० फरवरी को प्रयागराज में संपन्न हुआ। उक्त अधिवेशन में नगर के कवि व समीक्षक सत्येन्द्र कुमार तिवारी को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की गई।
उनके शोध प्रबंध का विषय ‘ द्विवेदी युग के प्रतिनिधि कवि सरयू प्रसाद त्रिपाठी ‘मधुकर’
व्यक्तिगत व अवदान ‘ है।
इस अधिवेशन में थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ.विनय कुमार पाठक,कुलाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज,प्रति.कुलपति डॉ.जंग बहादुर पांडेय व कुलसचिव डॉ.पी. एस.दयाल यति की गरिमामय उपस्थिति रही।

