होटल शिवा इन में कई साल से छत में पिला रहे हुक्का, पुलिस को भनक तक नहीं थी
बिलासपुर। होटल शिवा इन संचालक ने होटल के छत को नशे का अड्डा बन लिया था। कई साल से छत के ऊपर खुलेआम हुक्का पिलाने का काम चल रहा था।लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी। इस बीच अचानक पुलिस टीम मुखबीर की सूचना पर होटल में दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 नग हुक्का पांट कोयला कोको जेल 6 पैकेट 12 नग स्टेड 12 नग चिलम 12 नग पाइप 12 नग कोल 1 नग हिटर तीन नग प्लस्टिक डिब्बे में अलग- अलग सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर व नगद 5 हजार रुपए जब्त किया गया है।
चकरभाठा पुलिस ने बताया कि एसएसपी रजनेश ङ्क्षसह के द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से होटल, बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन के छत ऊपर अवैध रूप से हुक्का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर होटल शिवा इन में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। होटल छत ऊपर हुक्का संचालन करने वाले आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता (39) निवासी होटल शिवा इन बोदरी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस अधिनियम 2003 की धारा 21(1) 21 (2) 27 , 4 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।


