सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रदेश भर से एकत्रित हुए सैकड़ों साहित्यकार

 

बिलासपुर. सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ साहू धर्मशाला कोटा में संपन्न हुआ।क्षेत्र की युवा साहित्य सेवी  ज्योति जैन  पत्नी  सचिन जैन ( प्रतिष्ठित व्यवसायी) के विशेष सहयोग से समिति की संस्थापक अध्यक्ष सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’ के कुशल नेतृत्व में यह साहित्यिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। वरिष्ठ गीतकार छत्तीसगढ़ के रसखान कवि जनाब मीर अली मीर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की,उपस्थित अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी  विष्णु अग्रवाल ,  सरोज दुर्गेश साहू (नगर अध्यक्ष कोटा),  आदित्य दीक्षित  विधायक प्रतिनिधि कोटा),रंजीत पवार  ( डायरेक्टर CSR कॉलेज पीपरतराइ कोटा), शरद यादव अक्स (अध्यक्ष कृति कला साहित्य पारिषद सीपत) तथा सुश्री अंजना चौकसे (वार्ड पार्षद कोटा) ने समिति द्वारा किए जा रहे साहित्यिक सामाजिक प्रयासों का मुक्त कंठ से सराहना कर कोटा क्षेत्र में ऐसे साहित्यिक आयोजनों को यथा सम्भव सहयोग की बात कही। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ , रीना गुप्ता  ने सुमधुर स्वर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया तत्पश्चात अर्चना प्रजापति द्वारा राजगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश मानिकपुरी एवं  ज्योति श्रीवास ने किया ।

तीन पुस्तकों का विमोचन
(1)-‘सर्वोदय साझा संकलन2026(सम्पादक-श्रीमती सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’)
(2)मेरे अल्फाज़ ( ब्रजेश श्रीवास्तव )
(3)खुशी के गीत ( चंद्र प्रकाश साहू ) शामिल है।
रात 8 बजे तक चले काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए कवियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कविताओं की प्रस्तुति दी ।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
सतीश तिवारी (संरक्षक सर्वोदय),श्रीधर देवेन्द्र शर्मा पुष्प (संरक्षक सर्वोदय), दिलीप अग्रवाल  (संरक्षक मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा),काशीराम साहू  ( राष्ट्रपति सम्मान एवं छत्तीसगढ़ शासन से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार रतनपुर),डी.पी देशमुख  ( अध्यक्ष कला परंपरा समिति भिलाई), दीन दयाल साहू (सम्पादक अंगना के गोठ), सत्यनारायण तिवारी लोरमी,संस्कार साहू लोरमी,श्री केदार दुबे (बिलहा),श्री ब्रजेश श्रीवास्तव रतनपुर, राजेन्द्र वर्मा रतनपुर,  आर.डी. गुप्ता (अध्यक्ष प्रादेशिक पत्रकार संघ),  सूरज गुप्ता( अध्यक्ष पत्रकार संघ कोटा),  राजा गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार), राकेश शर्मा ( वरिष्ठ पत्रकार),  प्रदीप गुप्ता ( वरिष्ठ पत्रकार),राम नारायण यादव (वरिष्ठ पत्रकार),  ओम प्रकाश भट्ट बिलासपुर,मनीषा भट्ट जी बिलासपुर, श्रीमती गीतिका तिवारी कोटा,वागीशा त्रिवेदी कोटा,उषा तिवारी जी बिलासपुर, अशोक कुमार शर्मा बिलासपुर,  अनमोल सिन्हा बिलासपुर,  दिनेश पांडेय रतनपुर,  रामेश्वर शांडिल्य रतनपुर प्रमोद कश्यप जी रतनपुर,रामरतन भारद्वाज रतनपुर,  दीन दयाल यादव लखराम, रामानन्द यादव रतनपुर,श्रीमती पुष्पा तिवारी रतनपुर,मोहन लाल कौशिक बिलासपुर,श्रीधर गुप्ता कोटा,मोहन सोनी कोटा,विनोद गुप्ता कोटा,हर्ष गुप्ता कोटा,भानु प्रधान कोटा,राजकुमार केशरवानी कोटा,राजेश तिवारी कोटा,रामनारायण तिवारी कोटा,नवल किशोर अग्रवाल जी कोटा, अर्चना प्रजापति कोटा,कृष्ण कुमार चंद्र कोरबा,रशीदा मार्कण्डेय कोरबा, कविता जैन कोरबा,बलराम राठौर कोरबा,अनुसूइया श्रीवास कोरबा, मुकेश ध्रुव कोरबा, कमलेश यादव कुम्हारी, पूर्णिमा चौधरी रायगढ़, देवांगिनी पटेल रायगढ़, वीरेंद्र कुमार दुर्ग, विनोद कुमार तिवारी पंडरिया, पूर्णिमा तिवारी बिलासपुर,सुषमा पाठक बिलासपुर,कामना पांडेय बिलासपुर, शैलेन्द्र गुप्ता बिलासपुर,एस. कपूर बिलासपुर,संगीता तिवारी बिलासपुर,जनाब शत्रुहन शाद बिलासपुर,शाहिद मोहम्मद अख्तर बिलासपुर,सरस्वती सोनी बिलासपुर,राजेश कुमार सोनार बिलासपुर,गजानन पात्रे बिलासपुर, ललिता यादव बिलासपुर,अनमोल सिन्हा बिलासपुर,आशा ध्रुव रायपुर, छोटे लाल वनवासी पेनड्रा,मनोज धीवर पेनडरवा,ज्योति धीवर पेनडरवा,वीरेंद्र पटेल सेमरताल,सोनल पटेल, लक्ष्मी धीवर,देवांशी धीवर,रामनाथ तिवारी जलसो ,सुनिता तिवारी जलसो,मेलन श्रीवास सीपत,वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक दुबे,देवेन्द्र सिंह ठाकुर,डॉ.श्रेयांस तिवारी, लक्ष्मी नारायण,विजय सिन्हा,सहित अनेक साहित्यकार,साहित्य प्रेमी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!