March 11, 2022
दहेज में बाइक और मकान मांगने वाला पति गिरफ्तार
बिलासपुर. दहेज में बाइक और किरण दुकान खोलने के लिए मकान की मांग करने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। दूसरा आरोपी ससुर फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित पति को कोर्ट में पेश किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पाराघाट के रहने वाली सोनम वस्त्रकार (25) की शादी 28 अप्रैल 2021 को सकरी क्षेत्र के विध्यासर के रहने वाले चेतन वस्त्रकार पिता दशरत के साथ सामाजिक रितिरिवा से हुई थी। एक माह बाद चेतन के स्वजनों ने सोनम को गौना लेकर अपने साथ ले गए। उसके दूसरे दिन चेतन और दशरत ने शादी में कम दहेज देने और बाइक व किराना दुकान खोलने के लिए शहर में दुकान दिलवाने की बात करने लगे। चेतन अपने घर पर किराना दुकान संचालित करता है। इसलिए वह दुकान के लिए मकान दहेज में लेना चाहता था। धीरे-धीरे पति और ससुर ने मिलकर नव विवाहिता को परेशान करने लगे। विरोध करने पर चेतन अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था। जिससे सोनम मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होने लगी। 13 जून 2021 को सोनम के स्वजन उसे लेने पहुंचे। तब चेतन और उसका पिता दशरथ ने भेजते समय कहा कि मयके से गाड़ी व दुकान मांग कर ही वापस आना, नहीं तो मत आना। 27 अप्रैल को चेतन और दशरथ पाराघाट पहुंच गए और सोनम को साथ ले गए। फिर से पति और सुसर ताना मारने लगे कि सगाई के समय सरकारी नौकरी के लिए पांच लाख स्र्पये देने की बात कही थी,जो अभी तक नहीं मिला है। जिसके कारण मेरी सरकारी नौकरी नहीं लग पाई। इस बीच ससुर दशरथ ने सोनम के सोने का मंगल सूत्र, अंगूठी, बाली को अपने पास रख लिया। रक्षा बंधन त्यौहार के दिन चेतन ने सोनम को उसके मयके पहुंचा दिया। फिर उसे लेने नहीं गए। इसके बाद सोनम के पिता ने उसे विध्यासर लेकर गए। उन्होंने चेतन और दशरथ को आवाज देकर दरवाजा खोलवाया। इसके बाद चेतन और दशरथ ने दरवाजा खोलकर अंदर नहीं बुलाया और दरवाजा से ही बाइक व दुकान के लिए मकान की मांग करते हुए सोनम और उसके पिता को वापस भगा दिया। सकरी पुलिस ने आरोपित चेतन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। दूसरा आरोपित ससुर दशरथ फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।