टोनही बोलकर बहू को किया प्रताडि़त, पति, सास ससुर पर अपराध दर्ज

बिलासपुर। शादी के कुछ दिनों बाद पति, सास, ससुर व अन्य लोगों ने नव विवाहिता को टोनही बोलकर बुलाने लगे। साथ ही शादी में कम दहेज देने का आरोप लगाकर प्रताडि़त करते थे। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर, ननंद समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि यदुनंदन नगर निवासी संध्या लहरे पति जैनेन्द्र लहरे की दिसम्बर 2020 में शादी हुई। शादी के बाद से पति जैनेन्द्र, सास सरोजनी, ससुर टेकचंद लहरे, ननद सुनीता टोण्डर, नंदोई शत्रुहन टोण्डर, देवर रवि लहरे द्वारा नव विवाहिता संध्या को टोनही कहकर प्रताडि़त किया जाता रहा। जिससे वह शरीरिक ,मानसिक ,भावनात्मक रूप से परेशान थी। इस बीच संध्या प्रेग्नेंट हो गई। फिर शादी में कम दहेज आया है, तुम बहु कहलाने लायक नहीं हो कहकर परेशान करते थे और टोनही बोलकर सम्बोधित करते थे। इस बीच महिला थाना, सिरगिट्टी थाना पुलिस और सामाजिक बैठक हुई। जब भी पीडि़ता और उसका ब”ाा बीमार पड़ते थे तो पति जैनेंद्र दोनों को उसके मयके छोडक़र भाग जाता था। व्हाट्सएप से खराब मैसेज करता था। दहेज में सस्ता सामान आया है, अपने मायके जाकर महंगा सामान कार, सोना चांदी बर्तन, वाशिंग मशीन, एसी लाने के लिए दबाव बनाता था और नहीं लाने पर घर से निकालने की धमकी देता था। इस मामले में पुलिस ने पति, सास ससुर व अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!