June 9, 2023
पटवारी संघ के हड़ताल के लिये एस्मा लगाना शासन का अनुचित कदम
बिलासपुर.आठ सूत्रीय मांगों के लेकर पटवारी संघ द्वारा किये जा रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल के 25वें दिवस को छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल में उपस्थित होकर आज अपना पूर्णतः नैतिक समर्थन दिया ।
संघ के सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि पटवारी संघ के द्वारा किये जा रहे आंदोलन को असफल करने शासन द्वारा एस्मा लगा दिया गया है। जिससे हड़ताल वापस लिया जा सके। संघ के प्रांताध्यक्ष जी. आर. चन्द्रा ने इस अवसर पर कहां कि कर्मचारी संघ शासन के इस आदेश की घोर निन्दा करता है। क्योकि यह लोकतंत्र विचार धारा के विपरित है। जायज मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं किये जाने पर ही पटवारी संघ के द्वारा अनिश्चित कालिन आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया गया। इसके बावजूद शासन द्वारा किसी स्तर पर संवाद नहीं किया जा कर सीधे एस्मा लगाते हुये आंदोलन को दमन करने का प्रयास किया जाना अनुचित है। शासन से हम यह करते है कि आवश्यक बातचीत कर मांगो पर सहानुभुतिपूर्वक विचार करते हुये शीघ्र आवश्यक निर्णय लिया जाना चाहिये। आज के इस प्रदर्शन को संघ के जिला शिक्षक समिति के अध्यक्ष प्रशांत कान्हेर, संयुक्त सचिव विनोद अहिरवार भी समर्थन देने उपस्थित रहे।