मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने की पश्चिम एशिया युद्ध पर चर्चा, नागरिकों से एकजुट होकर सामना करने की अपील

 

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में जारी ”भीषण युद्ध” के कारण पैदा हो रही चुनौतियों का सभी नागरिकों से एकजुट होकर सामना करने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि सभी को सतर्क रहना चाहिए तथा अफवाहों के झांसे में नहीं आना चाहिए।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे और वहां काम कर रहे एक करोड़ भारतीयों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए वह उन देशों के अत्यंत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि ”हमारे पड़ोस” में एक महीने से अधिक समय से ”भीषण युद्ध” जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”यह निस्संदेह चुनौतीपूर्ण समय है। मैं आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से 140 करोड़ देशवासियों से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि हमें इस चुनौती से पार पाने के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। मैं अपने सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और अफवाहों के झांसे में न आएं।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!