VIDEO नवरात्रि में मां दुर्गा दुष्टों का संहार और संतों की रक्षा करती हैं : पं. सुरेश कुमार जोशी
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. नवरात्रि में मां जगत जननी अपने उपासकों की सभी मनोकामना को पूरा करती है। नवरात्रि में माता के नव रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। खासकर कलयुग में माता के जो उपासक होते हैं उनका सर्वाध कल्याण होता है। उक्त बातें पंडित सुरेश कुमार जोशी नगोई वाले ने कही। जूना बिलासपुर डोंगाघाट जनकबाई घाट स्थित श्री आदर्श दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान कराया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा को मूर्तिकार के घर से गाजे बाजे के साथ पंडाल स्थल तक लाया गया।
छठमी की रात पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारी और समिति से जुड़ी महिलाओं ने मां दुर्गा से आर्शिवाद लिया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा नेता भागवत गुप्ता के आह्वान पर नगोई वाले महराज पं. सुरेश कुमार जोशी माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। पंडि़त सुरेश कुमार जोशी ने चंदन केसरी संवाददाता को बताया कि नवरात्रि पर्व में दुष्टों का संहार और संतों की रक्षा मां दुर्गा करती हैं।
नवरात्रि में पूजा अर्चना करने वाले अपने उपासकों को संपूर्ण फल मां दुर्गा देती हैं। जूना बिलासपुर के गली मोहल्लों में आधा दर्जन से ज्यादा दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को बिठाया गया है। पंडाल और आस पास के घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लोगों में भारी उत्साह का माहौल है।