मुख्यमंत्री के कर कमलों से नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र बिलासपुर का लोकार्पण.।

 

बिलासपुर.  प्रदेश का दूसरा बड़ा और महत्वपूर्ण जिला होने के बावजूद भी कई कार्यालय, थाना चौकी पुराने और जर्जर भवनों में संचालित हो रही थी । पूर्व से संचालित सभी शासकीय कार्यालयों अंग्रेज शासन काल के बने हुए होने के कारण जर्जर हालत थी ।

विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र कार्यालय भवन का लोकार्पण दिनांक 29/3/2026 को किया। जो जिला पुलिस बिलासपुर के कार्य एवं आधारभूत संरचना को मजबूत सुविधाजनक और सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करेगी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के प्रयास से रक्षित आरक्षी केंद्र, शहीद स्मारक, (ajpu) किशोर बालक अनुसंधान इकाई कार्यालय का निर्माण पूर्ण किया जा चुका, साथ साथ निर्माणाधीन भवन-पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना पचपेड़ी जो कुछ ही दिनों में निर्माण पूर्ण हो जाएगा, और चौकी केंदा, पुलिस अनुविभागी अधिकारी कोटा , पुलिस अनुविभागी अधिकारी बिलासपुर आवास एवं 110 क्वाटर और सामुदायिक भवन पुलिस जवानों और अधिकारियों को मिलें हैं जो जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ।

रक्षित आरक्षी केंद्र जिला पुलिस का मुख्यालय और पुलिस विभाग का महत्वपूर्ण अंग होता है ।रक्षित आरक्षी केंद्र जिला के कानून व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा, आपात स्थिति जैसे महत्वपूर्ण कार्य की व्यवस्था, बल का नियंत्रण, सुरक्षा, संसाधन, आवास एवं भोजन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराती है । रक्षित केंद्र के विभिन्न साखा से सभी संसाधन, सुरक्षा सामग्री, वाहन व ईंधन, ड्यूटी हेतु आवश्यक उपकरण, साज सज्जा, वर्दी वेशभूषा और आर्म्स एम्युनेशन आदि की व्यवस्था और नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण इकाई है। पुलिस विभाग में समस्त कल्याणकारी गतिविधियों जो पुलिस जवान और पुलिस परिवार (परिजन )के कल्याण हेतु आवश्यक सेवाओं का संचालन किया जाता है। समस्त गतिविधि के संचालन एवं नियंत्रण हेतु रक्षित निरीक्षक की नियुक्ति और जवाबदारी होती है । पुलिस विभाग के अनुशासन हेतु पीटी परेड, प्रशिक्षण आदि से जवानों की दक्षता, कुशलता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अनुशासन सुधार, कल्याण, सुविधा एवं बल का नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्य करती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!