विश्व महिला दिवस पर होगा अतुल्य छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान समारोह का आयोजन

 

 

 

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नवप्रभा सेवा समिति, सहयोग फाउंडेशन, पायल एक ना सवेरा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में अतुल्य छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान का आयोजन विश्व महिला दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। आयोजन समिति की अध्यक्ष कविता सोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि समाजिक कार्य करने वाली महिलाओं के अलावा ग्रहणी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को होटल एम्परर पैराडाइज में शाम 5 बजे से रात 9 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, धमतरी आदि शहरों के योग्य एवं प्रतिभापूर्ण महिलाएं सम्मान समारोह में भाग लेंग। मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी, अटल श्रीवास्तव कमल सोनी, गौरव अग्रवाल, प्रवीण झा, अमर सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल, राजू सलूजा, विजय आरोड़ा, हरपाल सिंह खालसा आदि शामिल होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!