सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने भारतीय खिलाड़ियों खासकर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर तीसरे टेस्ट के दौरान की गई नस्लवादी टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि दर्शकों का ऐसा बर्ताव स्वीकार्य नहीं है. पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए सिराज (Mohammed Siraj) के अलावा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को भी लगातार दो दिन दर्शकों की नस्लीय टिप्पणियों का शिकार होना पड़ा.
वॉर्नर ने सिराज में मांगी माफी
चौथे दिन तो कुछ देर खेल रोकना भी पड़ा जब भारतीय टीम ने अंपायरों से शिकायत की. इसके बाद छह दर्शकों को मैदान से निकाल दिया गया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माफी मांगी. वॉर्नर (David Warner) ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘मैं मोहम्मद सिराज और भारतीय टीम से माफी मांगना चाहता हूं. नस्लवाद या दुर्व्यवहार कहीं भी और कभी भी स्वीकार्य नहीं है उम्मीद है कि दर्शक आगे से बेहतर बर्ताव करेंगे’. मैच के बारे में वॉर्नर (David Warner) ने कहा कि चोट के कारण पहले दो मैचों में बाहर रहने के बाद वापसी करके अच्छा लगा. उन्होंने कहा, ‘वापसी करना बहुत अच्छा था. मैच का नतीजा अलबत्ता वैसा नहीं रहा, जैसा हम चाहते थे लेकिन यही टेस्ट क्रिकेट है. पांच दिन हमने अच्छी क्रिकेट खेली. लेकिन भारत को बधाई जिसने शानदार वापसी की. यही वजह है कि क्रिकेट से हमें इतना प्यार है, यह आसान खेल नहीं है. अब ब्रिसबेन में निर्णायक मैच पर नजर और वहां खेलने का अलग ही मजा है’.
IND VS AUS: सिडनी टेस्ट के बाद David Warner ने Mohammed Siraj से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Related Posts
IND vs AUS: Virat Kohli के मुरीद हुए Cameron Green, तारीफ में कही ये बात
IND vs ENG : Suryakumar Yadav ने नहीं की बैटिंग और प्लेइंग XI से हुए बाहर, भड़के Gautam Gambhir ने दिया ये बयान
IND vs ENG : वनडे सीरीज से पहले Anushka Sharma और बेटी Vamika के साथ पुणे पहुंचे Virat Kohlix