March 10, 2026
इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
यह घटनाक्रम उस बड़े परिचालन संकट के करीब तीन महीने बाद सामने आया है, जिसके कारण यात्रियों में व्यापक नाराजगी हुई थी और नियामकीय कार्रवाई भी हुई थी। कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया नए सीईओ की नियुक्ति होने तक अंतरिम तौर पर एयरलाइन के प्रबंधन का कामकाज संभालेंगे। एयरलाइन ने कहा कि नए प्रमुख की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है।


