आईपीएस सदानंद पहले 100 मीटर की दौड खूद दौड़े और सभी इवेंट्स का किये परीक्षण

नारायणपुर. 16.05.2022 को प्रातः 05ः00 बजे से शासकीय बालक हाई स्कूल, मैदान नारायणपुर जिला नारायणपुर में बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया-2022 के तहत् शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। आईपीएस सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर शारीरिक दक्षता परीक्षा का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम अपने चयन समिति के अधिकारियों के साथ 100 मीटर दौड़ दौडे उसके बाद गोला फेंक, ऊँची कूद और लम्बी कूद की भी टेस्टिंग किये उसके बाद हरा झण्डा दिखा कर फिजिकल टेस्ट का शुभारंभ किया।

बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया-2022 के तहत् दिनाँक 16.05.2022 से 27.05.2022 तक चलने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में आज दिनाँक 16.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग की 250 महिला अभ्यर्थी, रोल नम्बर 13001 से 13250 को बुलाया गया है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि दिनाँक 17.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग की 400 महिला अभ्यर्थी (रोल नम्बर 13251 से 13650), दिनाँक 18.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग की 86 महिला अभ्यर्थी (रोल नम्बर 13651 से 13736), अनारक्षित वर्ग की 31 महिला अभ्यर्थी (रोल नम्बर 10001 से 10031), अन्य पिछड़ा वर्ग वर्ग की 93 महिला अभ्यर्थी (रोल नम्बर 11001 से 11093) एवं अनुसूचित जाति वर्ग की 20 महिला अभ्यर्थी (रोल नम्बर 12001 से 12020), दिनाँक 19.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के 400 पुरूष अभ्यर्थी (रोल नम्बर 4001 से 4400), दिनाँक 20.05.2022 को आरक्षित, दिनाँक 21.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के 400 पुरूष अभ्यर्थी (रोल नम्बर 4401 से 4800), दिनाँक 22.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के 400 पुरूष अभ्यर्थी (रोल नम्बर 4801 से 5200), दिनाँक 23.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के 400 पुरूष अभ्यर्थी (रोल नम्बर 5201 से 5600), दिनाँक 24.05.2022 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के 68 पुरूष अभ्यर्थी, (रोल नम्बर 5601 से 5669), अनारक्षित वर्ग के 83 पुरूष अभ्यर्थी (रोल नम्बर 01 से 83), एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 286 पुरूष अभ्यर्थी (रोल नम्बर 2001 से 2286), दिनाँक 25.05.2022 को अनुसूचित जाति वर्ग के 56 पुरूष अभ्यर्थी (रोल नम्बर 1001 से 1056) शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। इसके साथ ही दिनाँक 26.05.2022 एवं दिनाँक 27.05.2022 को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु आरक्षित रखा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!