पौधे लगाने से ज्यादा भविष्य में उसे सुरक्षित रखना जरूरी है : गौरव

बिलासपुर. पौधे लगाने से ज्यादा भविष्य में उसे सुरक्षित करना जरूरी है। युवा पौधे तो लगाते हैं, पर संरक्षित करने की ओर ध्यान नहीं देते हैं। देखरेख के अभाव में पौधे नष्ट हो जाते हैं। इसलिए वन एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति युवाओं को जागृत करना नितांत आवश्यक है। ये बातें योग साइंस विभाग के विभागध्यक्ष व कार्यक्रम अधिकारी  बालक इकाई राष्ट्र गौरव साहू ने कहा।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यूटीडी परिसर में   विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 56 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. मनोज सिन्हा ने कहा कि इसी प्रकार विश्वविद्यालय को पेड़ पौधे से हरा-भरा रखें।  इसके लिए विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राएं अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। कार्यक्रम अधिकारी बालिका इकाई राष्ट्र डा. सुमोना भट्टाचार्य ने  कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हम सभी को अपना उत्तरदायित्व का बोध होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डा. पूजा पांडे, यशवंत कुमार पटेल,  जितेंद्र कुमार यशवंत कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार साह, डा. महेंद्र मेहता, सुषमा तिवारी, सौम्या तिवारी, सौरभ पांडे, सत्यम तिवारी समेत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!