झारखंड के विकास में बाधक ठगबंधन सरकार की विदाई बेला करीबः कौशिक

पूर्व अध्यक्ष कौशिक के नेतृत्व जमशेदपुर में जुटें है भाजपा पदाधिकारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक अपने पूरे टीम के साथ जमशेदपुर लोकसभा में सक्रिय हैं। वह भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में लगातार जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण के बाद जिस तरह है विकास होना था, वह नहीं हो पाया. भाजपा की सरकार यहाँ विकास को गति देती है जबकि गठबंधन सरकारें उसे बेपटरी कर देती हैँ. इससे राज्य की तरक्की का पहिया थम गया है.
इसकी बड़ी और प्रमुख वजह झामुमो सरकार की भाष्ट्रचार लिप्त रहना रहा है। अब इस सरकार की विदाई की बेला निकट है। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि भष्ट्राचार से मुक्ति के लिये इस सरकार को मुक्ति देना होगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौशिक के साथ जमशेदपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश मंत्री विकास महतो, अमर सुल्लतानिया, हरपाल सिंह भामरा, राजकुमार अग्रवाल प्रचार अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!