November 22, 2025
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पहली बार मंच पर बोले जगदीप धनखड़
भोपाल. देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि उनके लिए कर्तव्य सबसे ऊपर है और उनका “हालिया अतीत” इसका प्रमाण है।स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चार महीने पहले दिए गए उनके अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन था।
धनखड़ शुक्रवार को मुंबई में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा, दृष्टि और उसके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।


