पौधा रोपण कर पत्रकारों ने मनाया जन्मदिन, पर्यावरण वरण की रक्षा करने का लिया संकल्प

बिलासपुर. शहर के दो वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने जन्म दिन के अवसर पर रिंग रोड़- 2 में पौधा रोपण किया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। सादगीमय वातावरण में जन्म दिन मनाते हुए पत्रकारों ने पर्यावरण के रक्षा के प्रति जो संदेश दिया है उससे आने वाली पीढ़ी जागरुक होगी और पेड़ों की हो रही अंधाधुन कटाई पर भी रोक लगाया जा सकेगा।
वरिष्ठ  पत्रकार देवदत्त तिवारी  की इस पहल पर  प्रकाश अग्रवाल और आर. के. सक्सेना  के जन्मदिन के मौके पर  गौरवपथ में  पौधे का रोपण किया गया।
देवदत्त तिवारी, प्रकाश अग्रवाल और आर. के. सक्सेना  ने पौधरोपण के बाद अपील भी की कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी है। कोरोनाकाल में हमें आक्सीजन का महत्व पता चला है और पेड़ पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलती है, इसलिए अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे संरक्षित करने का भी संकल्प लें।
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि हम प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं तो हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि प्रकृति को हम कुछ दें। इस मौके पर  पत्रकारों ने पौधारोपण करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया और प्रकाश अग्रवाल  को आर. के. सक्सेना जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी, प्रकाश अग्रवाल, उमाकांत मिश्रा, अखिल वर्मा, आर के सक्सेना, राजेंद्र यादव, राजेंद्र कश्यप बृजेश वाजपेयी, अरुण कर्माकर, पंकज खण्डेलवाल, अनीश गंधर्व, गुड्डा सदाफले,प्रतीक मिश्रा, उपेंद्र शुक्ला  सहित अन्य मौजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!