कवासी लखमा मातृशक्ति के विरूद्ध अभ्रद भाषा के लिए माफी मांगें : भाजपा महिला मोर्चा

File Photo

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री कवासी लखमा द्वारा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरन्देश्वरी के विरूद्ध अभ्रद टिप्पणी किये जाने पर कड़ी भ्रर्त्सना करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी, जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला महामंत्री वंदना जेन्ड्रे, गायत्री साहू ने जारी सामुहिक बयान में कहा है कि, राज्य मंत्री मण्डल का सदस्य होने के नाते मर्यादित आचरण करना चाहिए एवं संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उनके द्वारा किये गये अभ्रद टिप्पणी पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए चेतावनी दी कि, पुनः इस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जायेगा, तो सत्ता के नशे में चूर मंत्री मण्डल के सदस्यों तथा अन्य किसी भी के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया जायेगा। राज्य के उद्योग मंत्री कवासी लखमा को चाहिए कि, मातृशक्ति के विरूद्ध अपने अभ्रद भाषा के लिए माफी मांगे और कांग्रेस आलाकमान से अपील है कि, ऐसे व्यक्ति, जिन्हें मातृशक्ति की मर्यादा का ख्याल नहीं करने वाले को तत्काल मंत्री मण्डल से बर्खास्त किया जाए।

 

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि, कांग्रेस के नेतागण मातृशक्ति के सम्मान के प्रति सजग नहीं है। मंत्री कवासी लखमा शराब बंदी के बजाए शराब पीना आदिवासियों में खुशी की बात बताते है, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक का यह कथन कि, छ.ग. में बलात्कार नहीं होता, बल्कि महिलायें अपनी मर्जी से संबंध बनाती है, राज्य महिला आयोग के पद पर बैठी एवं खुद महिला होकर ऐसे शब्दों का प्रयोग करना, कांग्रेस के संस्कार को बताता है। प्रदेश के मंत्री शिव डहरिया बलरामपुर में बलात्कार की घटना को छोटी, और यू.पी. में बलात्कार की घटना का बड़ी बताते है। छत्तीसगढ़ नशे का नेशनल हाईवे बनता जा रहा है। महिलाओं के विरूद्ध अपराधों को रोकने में भूपेश सरकार नाकाम रही है। पूर्ण शराब बंदी का वायदा करने वाली सरकार दारू की होम डिलवरी करा रही है, जिससे महिलाओं के विरूद्ध अपराध बढ़े है। महासमुद के एक परिवार में 6 लोगों के आत्महत्या की घटना के मूल में शराब ही कारण है, लेकिन सरकार को ऐसे दुष्प्रभावों से कोई लेना देना नहीं है।

 

शांति के टापु छत्तीसगढ़ प्रदेश में रोजाना 7 बलात्कार हो रहे है। 2 वर्षो में 4939 महिलाएं बलात्कार का शिकार हुई है। बेमेतरा में युवती की अस्मत लुटने के बाद में उसको डेढ़ रूपये में बेचने की घटना घटित हुई। बालोद में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ही युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए पाये गये। भिलाई में सामुहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला को सड़क पर फेंक दिया। बलोदा बाजार में मासमु बच्ची के साथ कुकुर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बेमेतरा एवं कर्वधा में भी युवती दुुष्कर्म के बाद आरोपियों का शिकार हुई। राजधानी रायपुर में नशे की दवाई को सुंघाकर सामुहिक दुष्कर्म चलन में आ गया है। मंत्री अनिला भेडिया के रिश्तेदार शिक्षिका को गले में गमछा डालकर मार दिया गया, जिसे आत्महत्या बताया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री के विरूद्ध महासमुंद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पिछले दिनों अनशन किया। कांग्रेस जब विपक्ष में थी, तो हजारों महिलाओं की गुमशुदा की रिपोर्ट लिखाती थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!