किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का देवरीखुर्द में आतिशी स्वागत


बिलासपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर शुक्रवार को बिलासपुर दौरे पर आए। कार्यकर्ताओं ने देवरीखुर्द में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा के बी पी सिंह के नेतृत्व में आतिशी स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वे रायपुर में बैठक के बाद सीधे बिलासपुर पहुुंचे थे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का बिलासपुर के देवरीखुर्द में आतिशी स्वागत किया गया । बी पी सिंह और अन्य स्थानीय नेताओं ने फूल माला और पारंपरिक खुमरी पहनाकर सम्मानित किया। आलोक सिंह ने कार्यकर्ताओं के इस उत्साह को देखकर कहा कि यह जोश ही है जो हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाता है। इस दौरान विभिन्न समाज के लोगों ने भी उनका स्वागत किया। क्षत्रिय समाज की ओर से उन्हें विशेष तौर पर एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सहित सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

कोरबा और जांजगीर जिला का करेंगे दौरान
निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने बीपी सिंह के निवास पर जलपान किया। जानकारी के अनुसार रात्रि विश्राम के बाद उनका शनिवार को कोरबा, सक्ती और जांजगीर जिलों के दौरे में रहेंगे। यह दौरा पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, प्रदेश किसान मोर्चा से रिजवान चौधरी, मस्तूरी विधानसभा से मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, रिंकू त्रिपाठी, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पटेल , जिला कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम मिश्रा, महामंत्री आशीष बाकरे, श्याम पटेल, कुसुम लता श्रीवास, अजय सिंह, समिति के सहकारी समिति के अध्यक्ष दुर्गा पटेल, रणजीत सिंह, बृजनंदन टंडन, श्याम खांडेकर, इंद्रजीत चौधरी, कामता राठौर एवं मस्तूरी विधानसभा से महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता का उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!