एक्सपर्ट से जानिए सूखी और बलगम वाली खांसी में अंतर और उपचार के तरीके
क्या बदलते मौसम के साथ आप सूखी खांसी या बलगम वाली खांसी का शिकार हो जाते हैं। अगर हां तो चलिए जानते हैं किस तरह पाएं इससे छुटकारा।
खांसी की समस्या आमतौर पर किसी को भी हो जाती है। यह मौसम में बदलाव की वजह से हो सकती है, या किसी तरह की खाने पीने की चीजों की वजह से भी हो जाती है। दो तरह की खांसी होती हैं, जिनके उपचार का तरीका भी एक दूसरे से अलग है। लेकिन लोग सुखी खांसी और बलगम वाली खांसी के लिए एक से उपाय या उपचार के तरीके आजमाते हैं, जिन्हें अपनाने से स्थिति आसानी से काबू में नहीं आती।
इसलिए आज हमें खांसी से जुड़ी जानकारी और उपचार की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे डॉक्टर संदीप अरोड़ा, जो नाक, कान और गले के एक्सपर्ट भी हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर संदीप से कि आखिर किस तरह आप अपनी सुखी खांसी और बलगम वाली खांसी का उपचार कर सकते हैं। इसके अलावा इन दोनों ही खांसी की वजह क्या है और यह दोनों कैसे एक दूसरे से अलग हैं।
सूखी खांसी के उपाय क्या हैं
- इसके लिए यह देखें कि अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उसका सेवन ना करें।
- अधिक ठंडी चीजों का सेवन करना बंद कर दें। इससे आपको खांसी में आराम मिलेगा।
- सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप पानी अधिक पिएं।
- मसालेदार खाने पीने की चीजें और चाय कॉफी का सेवन बेहद कम कर दें।
अगर खांसी कुछ दिनों के भीतर ठीक ना हो तो बिना वक्त गवाएं डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी चेस्ट स्कैन कराएं और खांसी की मुख्य वजह का पता लगाना शुरू कर दें।
गीली खांसी के उपचार