December 14, 2021
जानिये 14 दिसंबर का इतिहास
आज इस आर्टिकल में हम आपको 14 दिसंबर का इतिहास – 14 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
14 दिसंबर का इतिहास
- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन 14 दिसंबर 1799 में हुआ।
- एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म 14 दिसंबर 1852 में हुआ था।
- अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्म 14 दिसंबर 1864 में हुआ था।
- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म 14 दिसंबर 1910 में हुआ था।
- रुआल आमुन्सन आज ही के दिन 1911 में दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
- प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. अयंगर का जन्म 14 दिसंबर 1918 में हुआ था।
- एनी बेसेन्ट को आज ही के दिन 1921 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
- नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी निकोले बासोव का जन्म 14 दिसंबर 1922 में हुआ था।
- 1922 में आज ही के दिन यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।
- भारतीय अभिनेता राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 में हुआ था।
- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में हुआ था।
- भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का जन्म 14 दिसंबर 1936 में हुआ था।
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद आज ही के दिन 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- भारतीय नेता इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 में हुआ था।
- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म 14 दिसंबर 1953 में हुआ था।
- गीतकार शैलेन्द्र का निधन 14 दिसंबर 1966 में हुआ।
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक और फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन 14 दिसंबर 1971 में हुआ।
- देश के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया का जन्म 14 दिसंबर 1976 में हुआ था।
- ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट आज ही के दिन 1982 में 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
- जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने आज ही के दिन 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
- टेलीविजन व्यवसाय में काम करने वाले भारतीय अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था।
- बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने 14 दिसंबर 1995 में पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
- ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए आज ही के दिन 1997 में विश्व के सभी देश सहमत।
- आज ही के दिन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- जॉर्ज वॉकर बुश 14 दिसंबर 2000 में अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- पाकिस्तान ने आज ही के दिन 2002 में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
- अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने आज ही के दिन 2003 में इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
- मैक्सिको के मेरिदा में 14 दिसंबर 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
- बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान आज ही के दिन 2007 में अलग किये गए।
- उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद 14 दिसंबर 2007 में रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
- भारत ने 14 दिसंबर 2008 में अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।