लारेन्स फाउंडेशन ने किया कत्थक डांसर हर्षिता कुमार को पुरस्कृत

बिलासपुर. सामाजिक संस्था लारेन्स फाउंडेशन समाज कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वह अपने फाउंडेशन के माध्यम से लोगों में जनजागरूकता फैलाने का काम करती है। फाउंडेशन के सदस्यों ने नवरात्रि पर्व पर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।


सोमवार को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कल्याण बाग दुर्गात्सव समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें हर्षिता कुमार द्वारा कत्थक की भाव-पूर्ण प्रस्तुति दी गई है। इनके मनमोहक नृत्य को देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नृत्य की शानदार प्रस्तुति के बाद संस्था के सदस्यों ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए हौजी कार्यक्रम का आयोजित की गई है। जिसमें लारेन्स फाउंडेशन के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मालूम हो कि एनजीओ लारेन्स फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से
उपमा अग्रवाल,बिंदु सिंह, ए के कंठ,यशवंत सराफ, मुकुल सिन्हा,तापस सरकार , प्रशांत सिंह,जिग्यासा सराफ,प्रमील खरे, रिषभ पांडेय,सुदिप घोष चंद्र किशोर प्रसाद आदि सभी सदस्यों की उपस्थिति थी इसकी जानकारी अध्यक्ष सपना सराफ ने दी है

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!