August 18, 2022
लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल ने लोगों को किया जागरुक
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के पदाधिकारी लगातार सडक़ दुर्घटना रोकने के लिये शहर के प्रमुख चौक चौराहों में जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। आज कोतवाली चौक पर हाथ पर तख्ती लेकर पदाधिकारी खड़े रहे हैं। मालूम हो कि भारत में हर वर्ष लगभग एक लाख लोगों की सडक़ दुर्घटना में मौत हो रही है।
विपरित दिशा व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के कारण दुर्घटना हो रही है। ज्यादातर लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते। बिना हेलमेट के लोग वाहन चला रहे हैं। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के पदाधिकारी सडक़ हादसा रोकने अपने स्तर पर निरंतर प्रयासरत हैं। रायपुर- बिलासपुर मुख्य मार्ग में वाहनों और आवारा मवेशियों में रेडियम लगाने का काम भी जल्द शुरु कर किया जाएगा।