लिव इन पार्टनर ने महिला का मंगलसूत्र से गला घोटकर मारडाला


रायगढ़। रायगढ़ जिले में मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या करने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोतरारोड़ पुलिस ने महिला हत्या मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा की आकस्मिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। जांच दौरान मृतिका का प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण गले पर दबाव से दम घुटना बताया गया। टेक्नीकली इसे होमीसाइडल घोषित किया गया, जिससे मामला हत्या का उजागर हुआ। गौर करने वाली बात है कि मृतिका धनेश्वरी विश्वकर्मा किरोडीमल नगर को जिंदल अस्पताल पतरापाली में आकस्मिक मौत की सूचना अस्पताल के अटेंडर के माध्यम से थाना कोतरारोड़ को प्राप्त हुई। थाना कोतरारोड़ पुलिस नें मर्ग क्र. 17/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच पंचानामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया था। मामला संदेहास्पद होने पर प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!