तिरुपति के महन्त ने शिवरीनारायण भगवान का किया दर्शन
भगवान लक्ष्मेश्वर महादेव की भी आराधना की
शिवरीनारायण . भारतवर्ष के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति (आंध्र प्रदेश) स्थित हाथी राम मठ के महन्त अनंत विभूषित स्वामी अर्जुन दास महाराज ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान नर- नारायण जी का दर्शन पूजन किया, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज उनके साथ चलकर रायपुर से शिवरीनारायण पहुंचे थे,उन्होंने यहां के ऐतिहासिक महत्व से उन्हें अवगत कराया इस अवसर पर स्वामी अर्जुन दास जी महाराज ने कहा कि- शिवरीनारायण पहुंचकर मुझे दिव्य अनुभूति हुई है यहां भगवान की बहुत अच्छी सेवा हो रही है आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। यहां के महन्त जी धर्म ध्वजवाहक बनकर सनातन धर्म को आगे बढ़ा रहे हैं, यह गौरव का विषय है। उन्होंने दर्शन के लिए राजेश्री महन्त जी से तिरुपति पधारने का आग्रह किया। साथ में आए हुए श्री स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज ने कहा कि -सबरीनारायण नवधा भक्ति की उत्पत्ति का केंद्र है, यहां भगवान रघुनाथ जी ने माता शबरी को नवधा भक्ति का ज्ञान प्रदान किया। इस क्षेत्र के सभी गांव में इसीलिए नवधा रामायण का आयोजन होता है। भगवान शिवरीनारायण संपूर्ण जगत के स्वामी हैं। हमें महामंडलेश्वर महन्त जी की कृपा से यहां दर्शन- पूजन करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने राज्य श्री महन्त जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मंदिर में पूजा अर्चना पुजारी पूर्णेन्द तिवारी एवं हिमांशु तिवारी ने संपन्न कराया। भगवान शिवरीनारायण का दर्शन करने के पश्चात श्री स्वामी जी अपने सहयोगियों सहित खरौद नगर पहुंचकर भगवान लक्ष्मणेश्वर महादेव का भी दर्शन पूजन किये तत्पश्चात वे भगवान श्री जगन्नाथ जी की दर्शन के लिए जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा) रवाना हो गए। इस पूरे कार्यक्रम में उनके साथ तिरुपति से शिवनारायण दास जी महाराज, रायपुर से पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, कृष्ण कुमार साहू, त्यागी जी महाराज, शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य सुखराम दास जी, खरौद नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव तथा शरद शर्मा, पुजारी सुधीर मिश्रा जी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, पुरेंद्र सोनी, अंकित दुबे, खगेश वर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।


