June 18, 2024
दिल्ली के गांधी नगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
नयी दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मंगलवार को सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पांच दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।