January 15, 2026
हिमाचल के सिरमौर में भीषण अग्निकांड
नाहन. हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार इलाके में भीषण अग्निकांड के दौरान 5 से 6 लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा घंडूरी पंचायत के तेलांगना गांव में हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।


