महापौर पूजा विधानी ने 1100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया

 

सभी प्रस्तावों की अनुमति लेने के लिए  शासन को भेजा जाएगा

बिलासपुर। नगर निगम की बैठक में  प्रतिशत महिला आरक्षण से संबंधित प्रस्ताव पारित कर रा’य शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पार्षदों को सांसद और विधायक की तर्ज पर आजीवन पेंशन देने, मानदेय बढ़ाने और पार्षद निधि की राशि में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इन प्रस्तावों के लिए शासन से अनुमति लेने का निर्णय लिया गया।

बिलासपुर नगर निगम के महापौर पूजा विधानी ने सोमवार को 1100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। जिसमें निर्माण कार्यों, स्मार्ट सिटी सुविधाएं, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं की जरूरतों, फ्री वाईफाई जोन, पिंक गार्डन, डिवाइडर सौंदर्यीकरण, छात्राओं को सेनेटरी पेड समेत अन्य सुविधा बजट में शामिल किया गया है। इस बार बजट में 12 करोड़ से शहर के डिवाइडर सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव। &0 करोड़ से सडक़ और नाली निर्माण की योजना। शिक्षा और डिजिटल सुविधा पर विशेष काम किया जाएगा। शहर में फ्री वाई-फाई शुरू करने की तैयारी है। छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड देने का प्रस्ताव बनाया गया है। महिलाओं के लिए हर जोन में पिंक टॉयलेट बनाने की योजना है शामिल है। पिंक गार्डन विकसित कर सुरक्षित सार्वजनिक स्पेस बनाने की पहल। 5 करोड़ से शहर में हरियाली बढ़ाने का प्रावधान है। स्मार्ट वेंडिंग जोन और फूड स्ट्रीट पर 5 करोड़ खर्च करने की तैयारी है। बजट सत्र के साथ महापौर पूजा विधानी ने कहा कि इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में छोटे-छोटे विकास कार्यों पर फोकस किया गया है। चौक-चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण के साथ सडक़ों के किनारे हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!