75 लाख से अधिक के कार्यों का महापौर रामशरण ने किया भूमिपूजन

बिलासपुर. वार्ड क्रमांक 24 प्रियदर्शनी नगर में शनिवार को महापौर रामशरण यादव ने 75 लाख 16 रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें डीएमएफ मद से 10.76 लाख की लागत से प्रियदर्शनी नगर में उद्वान विकास, रोहणी विहार में 13.47 लाख से उद्वान विकास कार्य किया जाएगा। इसी तरह रेलवे लाइन से भारतीय नगर चौक तक दोनों ओर नाली निर्माण में 42.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं भारतीय नगर की गली नंबर एल—2 में नाली निर्माण के लिए 8 लाख 58 हजार रुपये खर्च होंगे। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि नाली निर्माण होने से बरसाम के मौसम में निकासी की समस्या नहीं रहेगी। वहीं उद्वान के विकास होने से आसपास के लोगों को राहत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति शेख नजीरूद्दीन, प्रभारी सदस्य जनकार्य अजय यादव, पार्षद श्रीसांईं भास्कर, शाहीद, ध्रुव कोरी, विनय शर्मा समेत वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!