महापौर रामशरण यादव ने किया खैरागढ़ नगर पालिका के वार्डों में जनसम्पर्क
खैरागढ़. बिलासपुर नगर निगम महापौर रामशरण यादव, अपने एमआईसी सदस्य राजेन्द्र शुक्ला, मनीष गढ़ेवाल, पुष्पेन्द्र साहू, पार्षद सुरज मरकाम, श्याम पटेल, सुरेश टण्डन के साथ खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पहंुचे। महापौर रामशरण यादव ने खैरागढ़ के यादव समाज के प्रमुख लोगों से भेंट मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने हेतु आग्रह किया। खैरागढ़ नगर पालिका के वार्डों में जनसम्पर्क भी किया। मुख्यमंत्री की सभा में शामिल हुए। बिलासपुर से पूर्व में ही अटल श्रीवास्तव के साथ महेश दुबे, समीर अहमद, संदीप शुक्ला, पंकज तिवारी, अभय नारायण राय, तैयब हुसैन, रिजवान भाई, धर्मेश शर्मा, अरविंद शुक्ला, राकेश सिंह, सीमा पाण्डेय, सीमा घृतेश, दिलीप लहरिया, राजेश्वर भार्गव, चित्रकांत श्रीवास, राजेन्द्र धीवर, राजेन्द्र साहू आदि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर चुनाव में डटें हुए हैं।