बीरगांव चुनाव में महापौर रामशरण यादव ने कांग्रेस के पार्षदों के लिए मांगा वोट

बिलासपुर. नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इस बीच कांग्रेस ने बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को स्टॉर प्रचारक बनाया है। कांग्रेस नेताओं के साथ मेयर यादव एक-एक बूथ में जानकार प्रचार कर है। बुधवार को वार्ड नंबर 14 से पार्षद प्रत्याशी रोशनी यादव के वार्ड में रैली निकालकर सभा को संबोधिक करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। बीरगांव में कांग्रेस का विधायक है। यदि यहां कांग्रेस के पार्षद जीतकर आएंगे। महापौर कांग्रेस का होगा तो सरकार के साथ अच्छा तालमेल बनाते हुए क्ष्ोत्र में विकास कार्य करेंगें। क्योकि जिसका सरकार प्रदेश में रहता है। वहीं पार्टी विकास भी करती है। इस लिए बिरगांव में कांग्रेस के पार्षदों को पंजा छाप में वोट दिकर विजय बनावें ताकि क्ष्ोत्र में विकास के काम हो सकें।

महापौर रामशरण यादव ने पार्षद प्रत्याशी पुष्मा यादव के वार्ड में समाजिक सभा को भी संबोधित किया। इसके अलावा रोशन यादव के वार्ड में नुक्कड़ नाटक के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट मांगा मेयर यादव ने कहा कि बिरगांव नगर निगम में पिछली बार चुनाव हुआ था। उस समय कांग्रेस के उम्मीदवार अधिकतर वार्डों में पार्षद के तौर पर चुने गये। लेकिन भाजपा का महापौर चुनाव जीत गया। सरकार कांग्रेस की रही इस लिए आपसी सामंजस नहीं बन पाया। इस बार चुनाव का नियम बदला है। अब पार्षदों का चुनाव होगा। उसके बाद पार्षद अपने बीच से किसी को महापौर चुनेंगे। ऐसे में बहुमत वाले दल का नेता महापौर और सभापति बनेगा। यदि कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को विजय बनाते हो तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने का लाभ बीरगांव निगम को मिलेगा। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी और पदाधिकारी मौजूद रहें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!