ब्राह्मण युवा आयाम के सदस्यों ने जरूरतमंदों को बांटे भोजन के पैकेट


बिलासपुर. ब्राह्मण युवा आयाम सर्वे भवन्तु सर्वे सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणी पश्यन्तु, मा कश्चित् दुखभाग भवेत् की भावना को ध्यान में रखते हुए कराया गया भिक्षुक एवं जरुरत मंद 151 लोगो को भोजन पैकेट प्रदान किया गया। ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया की सामाजिक संगठन ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा पुराने बस स्टैंड चौक एवं रेल्वे स्टेशन के बाहर बैठने वाले भिक्षुक एवं जरुरत मंद लोगो को 151 भोजन पैकेट का वितरण किया गया। नर सेवा ही नारायण सेवा है इस उद्देश्य से ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा ये कार्यक्रम किया गया और आगे भी समय समय पर आयोजित किया जायेगा।


ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा लगातार समाज सेवा किया जा रहा है विगत 7 वर्षों से ब्राह्मण युवा आयाम लगातार सामाजिक कार्य करते आरहा है और जरुरत मंद लोगो की सेवा करने से बड़ा पुण्य कोई कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता ब्राह्मण युवा आयाम सर्वे भवन्तु सर्वे सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणी पश्यन्तु, मा कश्चित् दुखभाग भवेत् इसे धेय बनाकर हमारा संगठन कार्य कर रहा है। इस भोजन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविन्द्र उपाध्याय, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, शुभम पाठक, अनिल शर्मा, नवीन पाठक, ऋषभ शर्मा, अभिषेक चौबे, राकेश शर्मा रतिन्द्र उपाध्याय,आकाश शास्त्री, शुभम बाबा पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी ,हर्ष तिवारी, महिला विंग से डॉ वीणा तिवारी, भाव्या शुक्ला, रूपाली पाण्डेय, आरुषि दुबे आदि ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!