August 16, 2022
लारेल्स फाउंडेशन के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया आज़ादी का 75 वां वर्ष
बिलासपुर. एन जी ओ लारेल्स फाउंडेशन द्वारा 15 अगस्त पर्व आज़ादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लारेल्स फाउंडेशन राजकिशोर कल्याण बाग में तिरंगा वितरण। साथ ही धौराभाटा शासकीय स्कूल में सेनेटरी वेडिंग मशीन वितरण किया गया है।
मालूम हो आज़ादी का 75 वर्ष आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहे। सामाजिक संस्था लारेल्स फाउंडेशन के सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चियों को साफ-सफाई रखने समझाइस दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपमा अग्रवाल,ए के कंठ, कुनाल केडिया, तापस,सुदिप्तो,जिग्यासा सराफ, प्रशांत सिंह, बिंदु सिंह,मेघा केडिया, यशवंत सराफ, रिषभ, सात्त्विक सराफ आदि संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे। इसकी जानकारी अध्यक्ष सपना सराफ ने दी है।