भारतीय राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि साझा सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्य भारत-मंगोलिया संबंधों की नींव हैं। कल राष्ट्रपति भवन में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और मंगोलिया रणनीतिक साझेदार, तीसरे पड़ोसी और आध्यात्मिक पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में, भारत ने मंगोलिया में बौद्ध मठों के जीर्णोद्धार और प्राचीन पांडुलिपियों के पुनर्मुद्रण सहित विभिन्न सांस्कृतिक परियोजनाएँ शुरू की हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर समझौता ज्ञापन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!