छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में मिडिल स्कूल शिक्षक निलंबित
संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी किए आदेश
बिलासपुर. छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक राम मूरत कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने आज निलंबन आदेश आज जारी किया है। मामला तखतपुर विकासखंड के सकरी पूर्व माध्यमिक स्कूल का है। छात्राओं ने शिक्षक के विरुद्ध अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत कलेक्टर बिलासपुर से की। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीएम तखतपुर और जिला शिक्षा अधिकारी से जांच करवाई। दोनों अधिकारियों ने तत्परता से शिकायत की जांच कर घटना को सही पाया। इससे प्रमाणित हुआ कि शा.पू.मा.शाला सकरी में कार्यरत शिक्षक श्री राम मूरत कौशिक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत किया जाता रहा है।
श्री राम मूरत कौशिक का उक्त कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत एवं निंदनीय होने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की कंडिका-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) क के तहत श्री राम मूरत कौशिक शिक्षक शा.पू.मा.शाला सकरी वि.ख. तखतपुर जिला-बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता हैं तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया जाता हैं। निलंबन अवधि में श्री राम मूरत कौशिक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को चेक भी बांटे बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण...
लगातार जारी है मिठाई दुकानों का निरीक्षण, 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए
बिलासपुर. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन बिलासपुर द्वारा दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते...
आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
आईआईटी भिलाई सामाजिक तौर पर प्रासंगिक अनुसंधान को दे रहा बढ़ावा आईआईटियन्स ने अपनी अग्रणी खोज, वैज्ञानिक सोच, नवोन्मेषी एवं...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत
रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर राज्यपाल...
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती अराजकता के लिये राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाये – दीपक बैज
मुख्यमंत्री, सरकार की विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लें, खुद इस्तीफा दें रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि...
प्राथमिक सदस्यता अभियान में अमर अग्रवाल ने जोड़े 10,000 से अधिक नए भाजपा सदस्य
बिलासपुर. भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान में बिलासपुर के विधायक और पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने अपने रेफरल आईडी...