March 11, 2022
खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने महापौर के निवास पहुंचकर माता के निधन पर शोक व्यक्त किया
बिलासपुर. खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे, विभिन्न कार्यक्रम के पश्चात् महापौर रामशरण यादव के निवास पहुंचे और उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, इस अवसर पर उनके साथ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिल्हा विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय उपस्थित थे। महापौर के बंगले में ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, शहर कांग्रेस महामंत्री शाहीद, पार्षद इब्राहिम खान, दिनेश सीरिया, लक्ष्मी साहू, हीरा यादव आदि उपस्थित थे। कुशल क्षेम जानने एवं शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद गिरीश देवांगन रायपुर के लिए रवाना हो गय