February 13, 2025

27 साल बाद दिल्ली में कमल का कमाल

दिल्ली. आम आदमी पार्टी और उसके कई दिग्गजों को परास्त करके भाजपा ने शनिवार को दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शनिवार को घोषित परिणाम में भाजपा 70 सीटों में से 48 जीतकर शीर्ष पर रही। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गयी। कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही और उसके अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से हराया। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित आप के कई अन्य प्रमुख नेता भी हार गये। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट बचाने में कामयाब रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शहर को सुव्यवस्थित करना है, भू-माफिया से मुक्ति दिलाना मेरी प्राथमिकता – दीप्ति प्रमोद दुबे
Next post यमुना मैय्या को बनाएंगे दिल्ली की पहचान…पीएम मोदी
error: Content is protected !!