नगर निगम चुनाव: वार्ड 66 से कांग्रेस प्रत्याशी विनय पाण्डेय को आम जनता का मिल रहा सीधा समर्थन

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा युवा उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। पंडित शिवदुलारे मिश्रा नगर वार्ड क्रमांक 66 में कांग्रेस पार्टी ने जुझारु कार्यकर्ता को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा गया है। विनय पाण्डेय के चुनाव मैदान में आने से विरोधी दल में खलबल मच गई है। यहां आम जनता के बीच सीधा संवाद होने के कारण विनय पाण्डेय को लोग सरल व सहज मान रहे हैं। विनय पाण्डेय ने बताया कि वार्ड में सभी तबके लोगों से मेरा गहरा नाता है। जनता के बीच में जा रहा हूं तो मुझे लोग आर्शिवाद दे रहे हैं। वार्ड क्रमांक 66 के लोग कांग्रेस पार्टी को सपोट कर रहे हैं। चुनाव में जीत मिलते ही मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम किया जाएगा। पंडित शिवदुलारे मिश्रा नगर वार्ड में लोगों का कहना है कि हमें नेता नहीं बेटा चाहिए। प्रत्याशी विनय पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर लोग परेशान हैं। सरकार की नाकामी को हम जन जन तक पहुंचा रहे हैं। इसका पूरा फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। वार्ड की जनता द्वारा जो प्यार और दुलार दिया जा रहा है  हमेशा ऋणी रहूंगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!