June 24, 2022
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर. छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों द्वारा 20000/- रू. वेतन प्रतिमाह देने के संबंध में कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। नगर निगम में विगत 18, 22, 25 वर्ष से अनियमित कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। इतने सालों से काम करने के उपरांत भी अनियमित कर्मचारियों को महीने का 10,000/ रू. की वेतन प्राप्त नहीं होता है। जबकि नगर निगम के पार्षदों का वेतन शासन द्वारा 6000/- रू. से बढ़ा कर 15,000 /- रू. महीना कर दिया गया है। तो हम कर्मचारियों का भी जब तक अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं होता तब तक 20000 / रूपये महीना वेतन देने की मांग की गयी है। अगर हमारे मांग को अतिशीघ्र पूर्ण नहीं किया जाता तो अनियमित कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि के लिए उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। सचिन शर्मा की अध्यक्षता में जगदीश तिवारी, बृजेश, गोपाल यादव, सुनिल साहू, राज रतन उइके, रविशंकर, हेमराज मल्लेखर, अनिल कश्यप, आशीष सिंह ठाकुर, राकेश श्रीवास आदि नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों बड़ी संख्या में अपनी मांग को लेकर पहुंचे।