लूट की नीयत से की हत्या, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

 

बिलासपुर.  थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में मृतक राजेंद्र सूर्यवंशी (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम नरगोड़ा की हत्या का खुलासा किया गया है। दिनांक 15.07.2025 को अरपा नदी चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। शव की पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ,डायटम रिर्पोट,विस्सरा रिपोर्ट,टेक्निकल विश्लेषण जांच के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

जांच के दौरान टेक्निकल इनपुट तथा हुमन इनटेल के आधार पर आरोपी—
1. विकास उर्फ भोले केवट (उम्र 20 वर्ष)
2. शनि उर्फ छोटू गंधर्व (उम्र 20 वर्ष) को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीक़े से सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार , थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना दिनांक को वे पचड़ी घाट डैम के दूसरी छोर में नदी किनारे शराब सेवन के बाद जब डैम के रास्ते आ रहे थे. उस दौरान मृतक को वहाँ अकेले बैठे देख यह सोच के कि इसके पास मोबाइल एवं नगदी होने की जानकारी मिलने पर दोनों आरोपियों ने लूट की नीयत से मृतक के साथ मारपीट की।

मृतक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गंभीर मारपीट की, जिससे वह अचेत हो गया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने मृतक को पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल एवं नगदी लेकर फरार हो गए। लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!