आपसी विवाद में हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर. प्रार्थी द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 30.01.2026 को शाम लगभग 7:30 बजे मृतक को पचरी घाट डैम के पास आरोपीगण वहाँ पहुँचे और पूर्व रंजिश व आपसी विवाद के चलते मृतक से गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मृतक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपियों और मृतक के बीच पहले से विवाद एवं तनाव की स्थिति थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक पर हमला किया। आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किए गए, जो मृत्यु का प्रत्यक्ष कारण बने।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर जप्त किया गया है
आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है तथा शेष साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।


