तखतपुर में कपड़ा व्यापारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। तखतपुर में एक कपड़ा व्यापारी की अज्ञात तत्वों ने कर दी है। मृतक के शरीर में चोट के गंभीर निशान पाये गये हैं। जांच में जुटी पुलिस को यह पता चला है कि मृतक कपड़ा व्यापारी हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में प्रत्याशी रहा है वह महज 13 वोटों से वार्ड चुनाव हार चुका है। इस हत्या को चुनावी रंजीश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में रेडीमेड कपड़ा दुकान संचालक रसिक गुप्ता उर्फ हितकिशोर (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। वे हाल ही में वार्ड क्रमांक 13 से पंच पद का चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें तीन वोटों से हार मिली थी। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जता रही है।
घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक की पत्नी सुबह झाड़ू लगाने बाहर निकली और घर के पास रसिक गुप्ता का शव पड़ा मिला। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।