August 3, 2022
नारी शक्ति महिला मंडल ने मनाया तीज व सावनोत्सव
बिलासपुर. अयोध्या नगर में माँ श्री शक्ति भवन में नारी शक्ति महिला मंडल की ओर से तीज व सावन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद ममता भरत कश्यप थीं। इस दौरान महिलाओं ने सावन सुंदरी, चूड़ी गेम औऱ थीम मोर का आयोजन किया। इस अवसर पर नारी शक्ति महिला मंडल की खुशबू यादव, रितु ठाकुर,तनू सिन्हा, निहारिका वर्मा ,श्वेता मिश्ना औऱ कार्यक्रम सचिव भारती ठाकुर,कस्तूरी ठाकुर,मनीषा यादव, सरोज चंद्राकर, लीना सिन्हा व पूजा सिन्हा उपस्थित थे।