March 29, 2026
जेवारा विसर्जन के साथ हुआ नवरात्रि का समापन
बिलासपुर. नगर पंचायत पथरिया सहित क्षेत्रभर में चैत्र नवरात्रि का समापन जेवारा विसर्जन के साथ हुआ, जेवारा विसर्जन में श्रद्धालु पारम्परिक परम्पराओ का निर्वहन करते हुए, मांदर के थाप में जेवारा विसर्जन किया! जिसमें माता, बहनों और वरिष्ठजनों की सहभागिता साफ दिखाई दिया!
नगर पंचायत पथरिया स्थित सिद्ध पीठ माँ महामाया मन्दिर से ज्योत जेवारा निकल कर पारम्परिक, धार्मिक मंझली तालाब में जेवारा का विसर्जन किया गया, इस दौरान मंदिर के पुजारी, यजमान, मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहे वही, नगर वासियों ने अपने घरों के सामने सांस्कृतिक रूप से माता रानी की आराधना की, चोरभट्ठी स्थित मां महामाया का भी ज्योत जेवारा विसर्जन घोरमार तालाब में किया गया, बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि लोगों ने मनाई!!


