April 22, 2021
दगोरी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्र का पर्व
बिलासपुर. बिल्हा ब्लाक के ग्राम दगोरी में धूमधाम से नवरात्र पर्व मनाया गया। जोत ज्वारा औऱ कलश स्थापित कर ज्यादा तर घरों में पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना उपरांत गांव के तालाब में विसर्जन किया गया।
कोरोना काल मे लॉक डाउन का पालन गांवों में भी किया जा रहा है, हाट बाजार सहित किराना समानो के दुकान भी बंद है। मंदिरों में भी भीड़ नही उमड़ रही है। मालूम हो कि चैत्र नवरात्र पर घरों में भी जोत ज्वारा की पूजा अर्चना घरों में भी की जाती हैं। लोग मन्नत के अनुसार अपने घर में जोति कलश और ज्वारा की पूजा पूरे 9 दिनों तक करते हैं। ग्राम दगोरी में केवट परिवार के घर नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया, गांव के तालाब में ज्वारा विसर्जन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
गांव में भी मास्क जरूर
कोरोना काल इस दौर में गांव में भी लोग मास्क कज़ उपयोग कर रहे है। पूजा अर्चना के दौरान भी लोग दो गज की दूरी का पालन कर रहे हैं। ज्वारा विसर्जन में भी लोग मास्क पहने हुए थे। इसी तरह भोजन के समय भी लोग दूरी बनाकर स्वंय की सुरक्षा करते दिखे।