नेहरू-गांधी ने कभी सोचा नहीं होगा उन्हें देशद्रोही कहा जाएगा…प्रियंका गांधी 

रायबरेली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की रायबरेली में प्रचार के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि देश की कोई सरकार एक दिन उन्हें देशद्रोही कहेगी। कांग्रेस महासचिव ने रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और हमारे तमाम महापुरुषों ने आंदोलन किया, ताकि जनता के अधिकार मजबूत हों। वे सोच भी नहीं सकते थे कि एक ऐसी सरकार आएगी, जो कहेगी कि हमें ४०० सीट दे दो तो हम संविधान बदल देंगे। वे सोच भी नहीं सकते थे कि हमारी जनता को कमजोर करने की कोशिश खुद सरकार करेगी।’ प्रियंका गांधी ने ब्रिटिश राज के दौरान किसानों के विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के समय में किसानों ने पहली बार विरोध प्रदर्शन किया था, उस दौरान मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!