इस तरह से कभी न खाएं सूप और सलाद, हमेशा पहुंचाएंगे नुकसान

सूप और सलाद विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। लेकिन जब तक इनका कॉम्बिनेशन ठीक ढंग से नहीं बनाया जाता, तब तक यह काम नहीं करता।
भूखे रहना अक्सर मुश्किल होता है। खासतौर से जब आप वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे हों, तब यह काफी चैलेंजिंग होता है। क्योंकि इन दिनों में आप पेट भरने के लिए चिप्स या तले हुए स्नैक्स नहीं खा सकते। इसलिए बहुत से लोग अपनी भूख को शांत करने के लिए सूप और सलाद लेना पसंद करते हैं।
उनके हिसाब से भूख लगने पर इन दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। लेकिन विशेषज्ञों का इस बारे में कुछ और ही कहना है। उनके अनुसार, सूप और सलाद हमेशा हेल्दी ऑप्शन नहीं होते। इनका सेवन करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। तभी स्वास्थ्य पर इसके अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलते हैं।
बैलेंस्ट मील नहीं बनाते सलाद और सूप
![]()
वेटलॉस के लिए अच्छे विकल्प हैं सूप और सलाद
![]()
सूप और सलाद को कैसे बना सकते हैं हेल्दी
![]()
सूप-सलाद ऐसे बन सकता है पावरफुल
![]()
- देखें कि आपके सलाद में हमेशा प्रोटीन के कुछ स्त्रोत जैसे बीन्स, अंडा, पनीर, अंडा, चिकन, टोफू शामिल हों।।
- सूप और सलाद को हेल्दी बनाने के लिए इसमें नट और बीज जोडऩे चाहिए।
- आपका सूप बिना चीनी वाला लेकिन सब्जियों से भरा होना चाहिए।
- सूप में कॉर्न स्टार्च मिलाने से बचें। वरना इसे हल्दी बनाने का आपका मकसद फेल हो जाएगा।
- सलाद में स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस और थोड़ा नमक मिलाना ठीक है।
- सलाद को थोड़ा भून भी सकते हैं और इसमें न्यूट्रिशन जोड़ने के लिए पनीर, टोफू या सोया चंक्स मिला सकते हैं।
सूप और सलाद दोनों ही हेल्दी ऑप्शन हैं, तब जब आप या तो वजन कम कर रहे हों, या फिर इसे सही ढंग से बनाया जाए। इसलिए सलाद या सूप ऐसा हो, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और आपको हेल्दी बनाए रखे।

