March 29, 2026
सेना के बेड़े में शामिल हुई नई ड्रोन यूनिट
चंडीगढ़. भारतीय सेना ने भविष्य की युद्ध चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक के मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में सेना ने मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश के झांसी के पास स्थित बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी नई और अत्याधुनिक ड्रोन यूनिट का अनावरण किया है। इसे ‘शौर्य स्क्वाड्रन’ का नाम दिया गया है। 13 दिवसीय ‘अभ्यास अमोघ ज्वाला’ के दौरान इस स्क्वाड्रन का सफल परीक्षण किया गया। 31 आर्मर्ड डिवीजन द्वारा संचालित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बख्तरबंद (आर्मर्ड) रेजीमेंट की सामरिक निगरानी, दुश्मन की टोह लेने और उन पर सटीक मारक क्षमता को परखना था। इस नई ड्रोन यूनिट के शामिल होने से युद्ध के मैदान में सेना की ताकत और चपलता दोनों में जबरदस्त इजाफा होने जा रहा है।


