आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित नौ लोगों की मौत

 

नई दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों ने आग से बचने के लिए इमारत से छलांग लगाई थी।

यह इमारत पालम मेट्रो स्टेशन के पास राम चौक मार्केट में है। यह इमारत पांच मंजिला है, जिसमें भूतल और पहली मंजिल पर कपड़े तथा सौंदर्य प्रसाधन का शोरूम था, जबकि शोरूम के मालिक राजेंद्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था। मृतकों की पहचान प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन नाबालिग लड़कियों के रूप में हुई हैं। नाबालिग लड़कियों की उम्र 15, छह और तीन साल थी। इस घटना में 25 प्रतिशत झुलस गए सचिन (29) का सफदरजंग में इलाज किया जा रहा है जबकि अनिल (32) और दो वर्षीय बच्ची का भी एपचार हो रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!