छात्रों को न्याय दिलाने नारायणा स्कूल के खिलाफ एनएसयूआई न्यायलय का खटखटाएगी दरवाजा

बिलासपुर।  नारायण टेक्नोक्रेट स्कूल की अनियमितता पर एनएसयूआई अब छात्रों को इंसाफ दिलाने न्यायलय का दरवाजा खटखटाने वाली है, आज युकां व एनएसयुआई के पदाधिकारियों ने सिविल लाईन थाने में इसकी शिकायत दर्ज की है। इन्होंने बताया कि नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल प्रबंधन द्वारा मोटी रकम लेकर अभिभावकों परेशान किया है, इससे मानसिक क्षति हुई है,बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलबाड़ किया है। इन्होंने कहा कि सीबीएसई हेडक्वार्टर भुवनेश्वर में भी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत करेंगे और उनसे भी यह पूछा जाएगा किस आधार पर स्कूल को एफीलिएशन दिया है,जबकि प्रबंधन ने पहले ही सीबीएसई के नाम का दुरूपयोग कर अभिभावकों को लाखों रूपए ऐंठ लिए है। इन्होंने बताया कि जब तक प्रबंधन अभिभावकों को उनकी राशि वापस नहीं करती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा और प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई हो ताकि यह नजीर बने ऐसी हिमाकत कोई और कभी ना कर सके। उल्लेखनीय है कि एनएसयूआई ने बुधवार को स्कूल प्रबंधन के अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सितंबर 2024 से प्रारंभ हो गई थी, जबकि विद्यालय का संचालन अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुआ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!